2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ नयी Skoda Kodiaq Lounge कार लॉन्च, मिल रहा 10.4-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन के साथ 100W 9-स्पीकर साउंड सिस्टम 

2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ नयी Skoda Kodiaq Lounge कार लॉन्च, मिल रहा 10.4-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन के साथ 100W 9-स्पीकर साउंड सिस्टम। स्कोडा ऑटो इंडिया ने कोडियाक एसयूवी में लाउंज नाम से एक नया वेरिएंट जोड़ा है. नया लाउंज वेरिएंट अब कोडियाक के एंट्री-लेवल वेरिएंट के रूप में उपलब्ध है, जो स्पोर्टलाइन और सिलेक्शन एलएंडके से नीचे है. अन्य वेरिएंट के विपरीत, स्कोडा कोडियाक, स्कोडा एसयूवी का 5-सीटर वर्जन है.

Skoda Kodiaq Lounge बदलाव

बदलावों की बात करें तो, स्कोडा कोडियाक लाउंज वेरिएंट में 18-इंच के माजेनो अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. साथ ही, नए वेरिएंट में केवल तीन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं, जिनमें मून व्हाइट, मैजिक ब्लैक और ग्रेफाइट ग्रे शामिल हैं. वहीं, स्कोडा कोडियाक के टॉप वेरिएंट में रेस ब्लू, वेलवेट रेड और स्टील ग्रे कलर ऑप्शन भी उपलब्ध हैं.

ये भी पढ़े: Royal Enfield Electric Bike धासू 350 किमी रेंज और 110 किमी/घंटा टॉप स्पीड के साथ किफायती दाम पर लॉन्च

Leave a Comment

close