भारत में जो रेनो ट्राइबर बेची जाती है उससे सस्ती सेवन सीटर कार आपको पूरी दुनिया में नहीं मिलेगी, 1 लीटर इंजन और औटोमैटिक और मैनुअल गियारबॉक्स के साथ आने वाली इस MPV का नया मॉडल कुछ महीने पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है.
नई रेनो ट्राइबर 5.76 लाख में उपलब्ध है और इस प्राइज रेंज में शायद ही आपको कोई एमपीवी मिलेगी. ये भारत ही नहीं पूरी दुनिया में सबसे सस्ती सेवन सीटर गाड़ी है जिसे कोई भी बिना जेब पर बोझ डाले खरीद सकता है.
नई ट्राइबर में ग्राहकों को पहले की तरह 1 लीटर, 3 सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, 72 HP की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस कार में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और (AMT) ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है. हालांकि रेनॉल्ट की इस नए फेसलिफ्ट मॉडल में आपको कुछ नए इंजन का ऑप्शन देखने को जरूर मिलता है. इस बार रेनॉल्ट ने अपनी कार को एक पावरफुल इंजन के साथ भारतीय बाजार में पेश किया है. आप इस कार में सीएनजी रेट्रोफिटमेंट भी कर सकते हैं जो की रेनॉल्ट के डीलरशिप लेवल पर उपलब्ध है लेकिन इसके लिए ग्राहकों को अलग से पैसे चुकाने पड़ेंगे. बता दें कि कंपनी इस रेट्रोफिटमेंट पर सिर्फ 3 साल की वारंटी दे रही है.
सेफ्टी फीचर्स के मामले में इस कार का कोई तोड़ नहीं है क्योंकि ग्राहकों को इसमें 6 ऐरबैग्स स्टैंडर्ड मिलने वाले हैं, इसके अलावा इस सेवन सीटर एमपीवी में ग्राहकों को एलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम EBD भी मिल जाता है जो ब्रेकिंग को स्टेबल और एक्यूरेट बनाता है. कार की बिल्ड दमदार है और ये मजबूती के भरोसे के साथ आएगी.
गाड़ी में आपको अब वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो देखने को मिलेगा जो म्यूजिक का बेहतरीन एक्सपीरियंस ऑफर करेगा, इसके साथ ही कार के अंदर आपको स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल के साथ वायरलेस चार्जर भी देखने को मिल जाता है. इस कार में आपको रेन सेन्सिंग वाइपर और ड्राइवर डिजिटल डिस्प्ले भी जाता है.
Renault Triber Facelift के डिजाइन में काफी सारे अपडेट्स देखने को मिलने वाले हैं जिनमें नया 2डी लोगो भी आपको काफी पसंद आएगा, साथ ही इसमें एक दमदार एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और डीआरअल दिया गया है, जो पूरी तरह से औटोमैटिक हैं और रात होते ही अपने आप ऑन हो जाते हैं. इसके कार में फॉग लैंप भी दिया गया है. कार में रीडिजाइन ग्रिल कार का पूरा डिजाइन ही बदल देती है. इसके साथ ही ब्लैक फिनिश वाले टेल लैंप काफी स्टाइलिश और ट्रेंडी हैं.