लेटेस्ट फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ आयी Renault Duster की कार, मिल रहा 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

लेटेस्ट फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ आयी Renault Duster की कार, मिल रहा 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर। रेनॉल्ट डस्टर भारत में काफी लोकप्रिय एसयूवी साबित हुई थी, हालांकि फर्स्ट जेनरेशन मॉडल के पुराने होने पर इसकी बिक्री कम हो गई थी, आखिर में कंपनी ने इसे 2022 की शुरुआत में बंद कर दिया गया था. इसका प्रोडक्शन बंद होने की एक बड़ी वजह, अपडेट ना मिलना भी है. दरअसल लोगों को लेटेस्ट फीचर्स और डिजाइन अपडेट्स चाहिए होते हैं, लेकिन इस मिड-साइज एसयूवी के साथ ऐसा नहीं हो पा रहा था. हालांकि अब कंपनी इसे बड़े डिजाइन और फीचर अपडेट्स के साथ भारत में उतारने की तैयारी में है.

नई 2026 रेनॉल्ट डस्टर की टेस्टिंग शुरू

बाजार में आने से पहले, कार निर्माता ने भारत में नई 2026 रेनॉल्ट डस्टर की टेस्टिंग शुरू कर दी है. हाल ही में बेंगलुरु में इसके एक भारी-भरकम कवर वाले टेस्ट म्यूल को कैप्चर किया गया है. हालांकि स्पाई इमेज से कुछ ही डिटेल्स सामने आई हैं, वी-आकार का टेललैंप, छत पर लगा स्पॉयलर, शार्क फिन एंटीना और रूफ रेल, बड़ा व्हील आर्च क्लैडिंग, रेक्ड विंडशील्ड और रियर वॉशर और वाइपर.

2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ नयी Skoda Kodiaq Lounge कार लॉन्च, मिल रहा 10.4-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन के साथ 100W 9-स्पीकर साउंड सिस्टम 

अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर

अपने ग्लोबल एडिशन की तुलना में, भारत-स्पेक डस्टर की स्टाइलिंग थोड़ी अलग होगी, जैसे कि अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर और नया एलॉय व्हील डिज़ाइन. जानकारी के अनुसार नई रेनॉल्ट डस्टर में वाई-आकार के एलईडी लाइटिंग एलिमेंट, रेनॉल्ट के नए लोगो के साथ एक नया सिग्नेचर ग्रिल, एक स्कल्प्टेड बोनट, ब्लैक-आउट बी-पिलर, इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ ORVM और बॉडी-कलर डोर हैंडल होंगे.

Renault Duster प्रीमियम केबिन और फीचर्स 

आधिकारिक इंटीरियर डिटेल्स अभी सामने नहीं आए हैं, जानकारी के अनुसार 2026 रेनॉल्ट डस्टर अपने पुराने मॉडल्स की तुलना में ज्यादा प्रीमियम केबिन और फीचर्स ऑफर करेंगे. इस एसयूवी में ये बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं.

बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ओटीए (ओवर-द-एयर) अपडेट, वायरलेस फ़ोन चार्जर, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल ज़ोन एसी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, रियर एसी वेंट, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग, एडीएएस, कई इंजन ऑप्शन के अलावा भी और बहुत कुछ.

Royal Enfield Electric Bike धासू 350 किमी रेंज और 110 किमी/घंटा टॉप स्पीड के साथ किफायती दाम पर लॉन्च

नई रेनो डस्टर पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो नई रेनो डस्टर शुरुआत में पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी. कंपनी इस एसयूवी के निचले वेरिएंट में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और मिड स्पेक मॉडल में और टॉप वेरिएन्ट में में 1.0 लीटर टर्बो या 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर सकती है.

Leave a Comment

close