Hyundai ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी Creta EV को लॉन्च कर दिया है। यह नई इलेक्ट्रिक कार अपने सेगमेंट में दमदार फीचर्स और शानदार रेंज के साथ आई है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹17.99 लाख रखी गई है। आइये जानते हैं इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के खास फीचर्स, बैटरी और रेंज के बारे में विस्तार से:
Features
इस कार में दो बड़ी 10.25 इंच की स्क्रीन दी गई हैं, जो एक साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का काम करती हैं। ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (Dual-Zone AC), पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, डिजिटल की और तकनीक जैसे कई एडवांस फीचर्स शामिल हैं। इसमें लेवल 2 ADAS के साथ 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) जैसे सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं।
Battery & Range
Hyundai Creta की EV कार के बैटरी की बात करे तो आपको ये कार में दो बैटरी ऑप्शन दिए जायेगे। जिसमे 42 kWh बैटरी जो 135 PS की पावर जनरेट करती है और सिंगल चार्ज में 390 km की रेंज देती है। और दूसरी 51.4 kWh बैटरी जो 171 PS की अधिक पावर क्षमता जनरेट करती है और इसकी रेंज 473km है।
Hyundai Creta EV Price & Rivals
Hyundai Creta EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹17.99 लाख (Executive वेरिएंट) है, जबकि टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत ₹23.50 लाख तक जाती है। यह कार भारतीय EV बाजार में Tata Curvv EV, MG ZS EV और जल्द आने वाली Maruti Suzuki e-Vitara को कड़ी टक्कर देगी।