7 Easy Tips to Increase Tractor Mileage: अपनाएं ये 7 आसान टिप्स और बढ़ाए अपने ट्रैक्टर का माइलेज

7 Easy Tips to Increase Tractor Mileage: अपनाएं ये 7 आसान टिप्स और बढ़ाए अपने ट्रैक्टर का माइलेज। किसानों के लिए खेती के काम आने वाले कृषि यंत्रों में ट्रैक्टर का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। लेकिन जब यही ट्रैक्टर डीजल को पानी की तरह पीने लगे, तो किसान की मेहनत पर पानी फिर जाता है। डीजल की बढ़ती कीमतों ने पहले ही खेती की लागत को बढ़ा दिया है, ऐसे में यदि ट्रैक्टर कम काम में ज्यादा डीजल खपत करे, तो यह सीधे किसान की जेब पर भारी पड़ता है। हालांकि कुछ आसान उपायों को अपनाकर ट्रैक्टर का माइलेज बेहतर किया जा सकता है। इससे न केवल डीजल की बचत होगी, बल्कि ट्रैक्टर की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी और खेती ज्यादा मुनाफे वाली साबित होगी।

1. समय पर करें ट्रैक्टर की सर्विसिंग

जिस तरह कार और बाइक की नियमित सर्विसिंग जरूरी होती है, उसी तरह ट्रैक्टर की भी। हर 250 घंटे के उपयोग पर इंजन ऑयल, एयर फिल्टर और डीजल फिल्टर बदलना चाहिए। खराब इंजन ज्यादा डीजल खपत करता है और ट्रैक्टर की परफॉर्मेंस घटती है। नियमित सर्विसिंग से ट्रैक्टर स्मूथ चलेगा और माइलेज में भी सुधार होगा।

2. टायर की हवा रखें संतुलित

अक्सर देखा गया है कि किसान ट्रैक्टर के टायर प्रेशर की अनदेखी कर देते हैं, जो एक बड़ी गलती है। कम या अधिक हवा होने से इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे ट्रैक्टर डीजल की खपत बढ़ती है। कंपनी द्वारा बताए गए मानकों के अनुसार टायरों में हवा भरना जरूरी है। साथ ही खेत में काम शुरू करने से पहले टायर प्रेशर की जांच जरूर करें।

रेट्रो किंग नोकिया 1100 टिकाऊ डिज़ाइन और लंबी बैटरी लाइफ के साथ भारत में दोबारा लॉन्च – पुरानी यादों को ताज़ा करनें

3. सही गियर का करें उपयोग

गलत गियर में ट्रैक्टर चलाने से न केवल इंजन पर भार बढ़ता है, बल्कि डीजल भी ज्यादा खर्च होता है। किसानों को चाहिए कि लोड और काम के अनुसार सही गियर का चुनाव करें। जुताई जैसे भारी काम के लिए ऐसे गियर का चयन करें जो कम RPM पर अधिक टॉर्क दे सकें। इससे ट्रैक्टर बिना ज्यादा दबाव के काम करेगा और ईंधन की खपत कम होगी।

4. इंजन को फालतू चालू न छोड़ें

खेत में काम के दौरान जब कुछ समय के लिए रुकना हो, तो ट्रैक्टर का इंजन चालू छोड़ना नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर रुकने का समय 5-10 मिनट से ज्यादा हो, तो इंजन बंद कर देना बेहतर है। खड़े ट्रैक्टर का इंजन बिना काम किए भी डीजल खपत करता है, जिससे अनावश्यक ईंधन खर्च होता है।

5. इंप्लीमेंट्स का चुनाव ट्रैक्टर की क्षमता के अनुसार करें

कई बार किसान ट्रैक्टर से उसकी क्षमता से अधिक भारी या बड़े औजार जोड़ लेते हैं, जिससे इंजन पर अनावश्यक दबाव पड़ता है और डीजल की खपत बढ़ जाती है। हमेशा ट्रैक्टर के हॉर्सपावर के अनुसार ही औजारों का चयन करें, जैसे हल, रोटावेटर या सीड ड्रिल। यह न सिर्फ माइलेज बढ़ाएगा बल्कि ट्रैक्टर की उम्र भी लंबी होगी।

Eicher Tractor Triple Dhamaka Offer: आयशर ट्रैक्टर्स के इस ट्रिपल ऑफर के बारे में पूरी जानकारी

6. खेत में पहले से करें प्लानिंग

बिना योजना के खेत में ट्रैक्टर चलाना समय और डीजल दोनों की बर्बादी है। जुताई, बुवाई या छिड़काव से पहले खेत का सही पैटर्न तय करें। कोशिश करें कि ट्रैक्टर के अनावश्यक चक्कर न लगें और काम एक दिशा में क्रमबद्ध तरीके से हो। इससे खेत में ट्रैक्टर का मूवमेंट कम होगा और डीजल की बचत होगी।

7. हमेशा शुद्ध डीजल का ही करें इस्तेमाल

कई बार सस्ते डीजल के चक्कर में किसान मिलावटी डीजल का उपयोग कर लेते हैं, जो न केवल माइलेज घटाता है बल्कि ट्रैक्टर के इंजन की सेहत भी बिगाड़ता है। हमेशा भरोसेमंद और अधिकृत डीजल पंप से ही ईंधन भरवाएं। यह दीर्घकालिक रूप से अधिक फायदेमंद साबित होता है।

थोड़ा सी देखभाल, बड़ी बचत

कुल मिलाकर, ट्रैक्टर की सही देखभाल और थोड़ी सी समझदारी अपनाकर डीजल पर होने वाला खर्च काफी हद तक कम किया जा सकता है। सर्विसिंग, सही टायर प्रेशर, उपयुक्त गियर, स्मार्ट प्लानिंग और अच्छे डीजल जैसे छोटे-छोटे कदम खेती में बड़े बदलाव ला सकते हैं। इससे किसानों की लागत घटेगी, ट्रैक्टर की लाइफ बढ़ेगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी।

Leave a Comment

close